- मध्य प्रदेश Post by Admin on 30-01-2023 12:48:02pm
भिण्ड : (मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट )/कांग्रेस पार्टी के द्वारा रविवार को उच्च विश्रान्ति गृह भिण्ड के मीटिंग हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें म.प्र. कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त महामंत्री जयश्रीराम बघेल,एवं कांग्रेस पाल बघेल सामाजिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रामशेष बघेल, के साथ अटेर के पूर्व विधायक हेमंत कटारे, प्रवक्ता अनिल भारद्वाज, संगठन मंत्री इरशाद अहमद, उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, अटेर ब्लाक अध्यक्ष अरविंद बघेल,और पिछड़ा वर्ग की वरिष्ठ नेता सुशीला नरवरिया, संजय भूता उपस्थित रहीं। प्रेस से चर्चा करते हुए प्रदेश महामंत्री जयश्रीराम बघेल ने कहा म.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य मंत्री माननीय कमलनाथ ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा एवं कांग्रेस पार्टी में सभी समाजों को जोड़ने के लिये कार्यक्रम प्रारम्भ कर दिये हैं। कांग्रेस के प्रभावी एवं उत्साही का समर्पित कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। म.प्र. कांग्रेस समाज समन्वयक प्रकोष्ठ का गठन किया गया है, जिसमें अटेर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक हेमंत कटारे की अनुशंसा से बोल (पाल) समाज के लिये जयश्रीराम बघेल को प्रदेश संरक्षक एवं रामशेष बघेल को प्रदेश समन्वयक नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये दोनों पदाधिकारियों ने बताया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के माननीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्ययक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी की भावना के अनुरूप सम्पूर्ण म.प्र. में बघेल (पाल) समाज को संगठित कर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जोड़ने एवं बघेल (पाल) समाज के संरक्षण के लिये कार्य करेंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा प्रदेश में जंगल राज्य कायम है। आज जनता बेरोजगारी एवं मेहगाई की मार से आर्थिक संकट में है। म.प्र. सरकार एवं केन्द्र की सरकार जन समस्याओं के प्रति पूरी तरह लापरवाह है। भा.ज.पा. का एक सूत्री कार्यक्रम साम, दाम, दण्ड, भेद की नीति से चुनाव जीतना है। म.प्र. सरकार पूरी तरह से कर्ज में डूब कर दिवालिया होने की स्थिति की ओर जा रही है। इसलिये शासकीय सम्पत्ति को बेचना प्रारम्भ कर दिया है। भिण्ड इटावा रोड़ पर सिंचाई कॉलोनी की पूरी जगह किसी प्राइवेट कम्पनी को बेच देने के बारे में – आम जनता में चर्चा है। भिण्ड शहर में मेडीकल कॉलेज खोलने की मांग की ओर प्रदेश सरकार ने कभी भी ध्यान नहीं दिया है *भाजपा शासन में पिछडा वर्ग पर अत्याचार बड़ा- रामशेष* प्रदेश कांग्रेस सामाजिक समन्वय प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष रमशेष बघेल प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा भाजपा सरकार में संपूर्ण प्रदेश में पाल बघेल के साथ पिछड़ा वर्ग पर अत्याचार बड़ा है, और उन्हे झूंठे प्रकरणों में फसा कर प्रतांडित किया गया है, अभी हाल में ग्राम उदोतपुरा थाना देहात, जिला- भिण्ड के अन्तर्गत बघेल समाज की नाबालिग कन्या की हत्या की गई है। ऐसे जघन्न अपराध करने वाले हत्यारों को तुरन्त गिरफ्तार करने की लिये आप सभी पत्रकारों के माध्यम से मांग करते हैं, अन्यथा कांग्रेस पार्टी और बघेल समाज सहित सम्पूर्ण पिछड़ा वर्ग आंदोलन के लिए बाध्य होगा। *नशा मुक्त प्रदेश की मुहिम में उमा दीदी को मेरा समर्थन - कटारे* पत्रकारो के एक सवाल का जनाब देते हुए पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने कहा भाजपा सरकार और मख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शराब माफियाओं से गठजोड़ है, प्रदेश का युवा बेरोजगार होकर नशा की गिरफ्त में आ चुका है और सरकार शराब माफियाओं को संरक्षण दे रही है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती जी की नशा मुक्ति अभियान का हम समर्थन करते हैं। उमा दीदी जैसे बेबाक शैली वालीं नेता की देश को जरूरत है दुर्भाग्य है प्रदेष की भाजपा सरकार अपने नेता की हो जनभावना से जुड़ी इस मुहिम का भी विरोध कर रही है। *नेता प्रतिपक्ष को ईडी का नोटिस दबाब की राजनीति* पूर्व विधायक हेमंत कटारे से पत्रकारों ने सवाल किया आपके नेता प्रतिपक्ष को ईडी का नोटिस भेजा गया है, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री कटारे ने कहा ये विपक्ष की आवाज को दबाने का सरकार के द्वारा असफल प्रयास है, ईडी हो या सीआईडी,या सीबीआई कांग्रेस डरने वाली नही है, हम जनता के आशीर्वाद से अपने नेता कमलमाथ के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे और भाजपा का सूपड़ा साफ़ करेंगे।

