- मध्य प्रदेश Post by Admin on 27-11-2022 04:45:29pm
भिण्ड[ मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट ]/ महिलाओं पर अत्याचार को लेकर ब्राहम्ण अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन की नवनियुक्त प्रातीय प्रमुख महासचिव श्रीमती सुमन बीरेंद चतुर्वेदी ने वीरेंद्र वाटिका स्थित वीरेंद्र भवन प्रांगण में हनुमान मंदिर पर प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा महिलाओं के अधिकार और शिक्षा को लेकर पुरानी रूढियों से निकलकर समाज में अभी भी और जागरूकता की आवश्यकता है। हालांकि ब्राह्मण समाज में पहले से इस परिदृश्य में बदलाव आया है। लेकिन वर्तमान हालातों में अभी भी और जागरूकता के साथ बदलाव की आवश्यकता है।श्रीमती चतुर्वेदी ने कहा धर्म, शिक्षा, विधवा विवाह महत्व पूर्ण मुद्दों भी पर विचार विमर्श करेंगे । हम बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। वर्तमान हालातों पर विचार रखते हुए बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनायें इस पर भी बल दिया। कहा कि महिलाओं को अपनी बेटियों के लिए आत्म निर्भर बनाना होगा। जिसके लिए शिक्षा ही एक मात्र सबसे बडा औजार समाज को बालिका शिक्षा को गंभीरता से आगे बढ़ाना होगा। ग्रामीण क्षेत्र में हम आज भी पिछड़े है। प्रत्येक बेटी को शिक्षित बनने की आवश्यकता है समाज की छात्राओं को सम्मानित करने की आवश्यकता है। हम और हमारा ब्राहम्ण अंतर्राष्ट्रीय संगठन इसके लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। हमे समाज में महिलाओं की टीन नियुक्त कर संपर्क कर जागरूकता लानी होगी। बदलते हालात में हमें सामाजिक दृष्टिकोण पर पए सिरे से सोचने की आवश्यकता है हमे एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जो आर्थिक दृष्टि से संपन्न लेकिन चारित्रिक रूप से व्यवसन मुक्त और समाज को नई दिशा देने में सक्षम हो इसके लिए समाज की महिलाओं की आवश्यक है समाज की जिम्मेदारी मिलने पर संगठन और समाज का जताया आभार-

