- मध्य प्रदेश Post by Admin on 12-03-2021 08:28:55pm
भिंड /मेहगांव/ मेहगांव में 4 मार्च 2021 को हरिओम उर्फ रॉकी गुर्जर पुत्र श्री मजबूत सिंह गुर्जर उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 15 कस्बा मेहगांव जिला भिंड का था । शासनादेश से रेत खनन के व्यवसाय में रेत ठेकेदार कंपनी पावर मेक प्रोजेक्ट्स लिमिटेड जिसका पंजीकृत कार्यालय प्लॉट नंबर 77 जुबली एनक्लेव मधापुर हैदराबाद 500081 तेलंगाना है जिसके चेयरमैन किशोर बाबू है तथा डायरेक्टर श्रीमती लक्ष्मी श्री शंकर लिंगम श्री देवी प्रसाद राम श्री राजीव कुमार श्री बीके परांजपे मुस्तकिल कर्मचारी के नेतृत्व में उनके सहयोगी कुछ अस्थाई लोगों के साथ लेकर जघन्य हत्या कर दी गई है यह मामला रेत खदान से लगभग 20 किलोमीटर दूर ग्राम गहेली का है । रॉकी गुर्जर को न्याय दिलाने के लिए पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह ने सामाजिक संगठन जन संघर्ष मंच के माध्यम से गैर राजनैतिक रूप से एस डी ओ पी मेहगांव को ज्ञापन देगें । ओर कंपनी के मालिक ओर कर्मचारियों को हत्या का सह आरोपी बनाया जाने मांग की जाएगी। श्री चौधरी ने आगे कहा है कि ओवरलोड या रॉयल्टी में किसी नौजवान की हत्या करने पर मैंने समाचार माध्यमों में पड़ा है कि कंपनी के मालिकों द्वारा मृतक के बच्चों को दस दस लाख रुपए की धनराशि देकर एक निर्दोष बेरोजगार युवक की हत्या के अपराध पर धूल डालने की कोशिश की गई है मेरा मानना है की मृतक भिंड जिले का एक नौजवान था ना कि वह किसी समाज राजनीतिज्ञ किसी स्थान विशेष का था मेरी नजर में यह जघन्य हत्या है मृतक हरिओम उर्फ रॉकी गुर्जर बीए पास था । तथा एक सामान्य गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था उसके पिता के पास मात्र 3 एकड़ खेतिहर जमीन है जिसमें से डेढ़ एकड़ जमीन उसके बड़े भाई के हिस्से में थी रॉकी पावर मेक प्रोजेक्ट्स लिमिटेड कंपनी के द्वारा संचालित रेत खदान से अपने ट्रैक्टर में नियमानुसार रेत लेकर आता था उसे बाजार में बेच कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था उसकी हत्या से उसकी पत्नी पूजा 16 माह के मासूम बेटे तथा भाई मां की बेटी के ऊपर से संरक्षक का साया उठ गया है उसका भविष्य अंधकार में हो गया है मैं भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक को व्यक्तिगत तौर पर जानता हूं एक कर्तव्यनिष्ठ कानून पालक पुलिस अधिकारी हैं लेकिन इस युवक की हत्या की घटना में आरोपी कंपनी पावरमेक प्रोजेक्ट लिमिटेड के चेयरमैन डायरेक्टर को बचाया जा रहा है क्योंकि एक कारोबारी कंपनी का कर्मचारी मैनेजर कंपनी के मालिक की पूर्व अनुमति किसी व्यक्ति पर बंदूक से फायरिंग का आदेश नहीं दे सकता है और ना ही इस तरह किसी व्यक्ति की हत्या कर सकता है हत्या की इस घटना में जितने कंपनी के सहयोगी में प्रत्यक्ष रूप से शामिल मुस्तकिल और स्थाई कर्मचारी जिम्मेदार हैं उतने ही कंपनी के मालिक उतने ही चेयरमैन डायरेक्टर भी हैं । पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने भोपाल का यूनियन कार्बाइड गैस कांड का हवाला दिया और कहा उसमें यूनियन कार्बाइड के अमेरिका में बैठे मालिकों को भी हत्या की साजिश करने में 120 बी आईपीसी का दोषी माना गया था । जन संघर्ष मंच भिंड पुलिस अधीक्षक भिंड से यह मांग करता है कि मृत गरीब युवक हरिओम उर्फ रॉकी गुर्जर की हत्या के अपराध में पावरमेक कंपनी के चेयरमैन एमडी व डायरेक्टरों को भी हत्या का आरोपी बनाया जा कर मृतक के परिवार को न्याय दिलाया जाए अन्यथा मंच को इस मामले में आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा मंच की बैठक में तय हुआ कि प्रथम चरण का आंदोलन एसडीओपी कार्यालय मेहगांव जिला भिंड पर होगा जिसके लिए दिनांक 17. 3. 2021 को दोपहर 12:10 बजे शारदा टॉकीज पर एकत्रित होकर मेहगांव के लिए कूच करेंगे ।
