शादी का झांसा देकर लूट करने वाली महिला गिरफ्तार

भिंड ( मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट)/ मेहगांव थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा और उनकी टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए शादी का झांसा देकर ठगई करने वाली फरार महिला पूनम को गिरफ्तार किया है। दर असल मामला वर्ष 2021 का है जब शिवकुमार शर्मा पुत्र सियाराम शर्मा निवासी लिलोई ने।थाना मेहगांव आकर रिपोर्ट लिखवाई थी कि अरविंद तिवारी ,उमा देवी शर्मा सोनू शर्मा निवासी ग्राम गुर्जरा ने साजिश रचकर पीड़ित से तीन लाख रुपए लेकर उसकी शादी पूनम नाम की एक महिला से कराई थी ।जो शादी के कुछ दिन बाद फरियादी के जेवर लेकर भाग गई । इस पर सभी के विरुद्ध थाना मेहगांव में अपराध क्रमांक 367/ 21 धारा 420 ,294 ,506 419, 471,34 का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान तीनों आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन उक्त महिला घटना दिनांक से फरार थी आरोपी महिला पूनम अड़िया पुत्री उदय अड़िया निवासी राजाखेड़ी सागर को गोहद चौराहा से गिरफ्तार किया गया और उक्त महिला के कब्जे से सोने का सामान तथा अन्य सामान जप्त कर पुलिस ने महिला को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

शादी का झांसा देकर लूट करने वाली महिला गिरफ्तार

Leave a comment