उपद्रवियों की आएगी शामत, पंचायत चुनाव होंगे शांतिपूर्ण
- मध्य प्रदेश Post by Admin on 30-06-2022 08:21:55pm
भिंड (मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट )/भिंड जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत भिंड अटेर ब्लॉक में चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है संवेदनशील मतदान केंद्रों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस बल की संख्या को भी बढ़ाया गया है अत्याधुनिक ड्रोन कैमरे से पोलिंग क्षेत्र की निगरानी की जाएगी प्रशासन की सख्ती से उपद्रवियों के हाथ पैर फूलने लगे हैं बावजूद इसके किसी भी प्रायोजित या आकस्मिक पोलिंग बूथों पर होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए प्रशासन ने रणनीति भी बनाई है धोखे से भी उपद्रवियों ने कुछ भी हलचल की तो सीधे सलाखों के पीछे होंगे ।

