- मध्य प्रदेश Post by Admin on 12-05-2023 07:38:21am
भिण्ड (मध्यप्रदेश)/ - आज के युग में जहां लोग अपनों की शादी में सहयोग करने से बचते हैं। वहीं भिण्ड में युवा समाजसेवी ने अलग अलग स्थानों पर गरीब दलित समाज की गरीब लड़की की शादी का पूरा खर्चा उठाया और उसका कन्यादान कर समाज में एक मिसाल पेश की है। स्थानीय निवासी उनकी भूरी भूरी प्रशंसा करते नही थक रहे हैं। *पूर्व सरपंच कांकर ने जाटव समाज की बच्ची का लिया कन्यादान* जानकारी। के मुताबिक भिण्ड के अटेर मार्ग में स्थित ग्राम पंचायत जबासा के ग्राम मुरलीपुरा निवासी रामप्रकाश जाटव की पुत्री पूजा जाटव का विवाह १० मई ३०२३ को संपन्न हुआ। उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। परिवार को शादी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था इसकी जानकारी गांव के ही निवासी समाजसेवी पूर्व सरपंच जेपी कांकर मिली तो उन्होंने स्वेच्छा से स्वयं शादी का खर्च वहन करते हुए बच्ची को एक लाख रुपए की नगद आर्थिक सहायता प्रदान की साथ ही दान में दिए जाने वाला सभी समान और विवाह का खर्च भी स्वयं ही उठाया। और पैर पूजकर कन्या दान लिया। पूर्व जनपद अध्यक्ष भदौरिया ने बाल्मिकी समाज की बच्चियों का किया कन्यादान* एक और मामले में अटेर के ग्राम पंचायत जम्हौरा में धारा बाल्मिकी की दो बेटियां आरती बाल्मिकी और शिवानी बाल्मिकी की शादी का पूरा खर्च जनपद अटेर के पूर्व अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य उमेश भदौरिया ने दोनो बेटियों के विवाह का संपूर्ण खर्च उठाया। साथ ही सपत्नीक बेटियों के पैर पूजकर कन्यादान भी लिया। ये नजारा देख और स्वेच्छा से आगे आकर बेटियों के विवाह में आ रही पैसे को लेकर बाधा को दूर होते देख बेटियों के पिता और शादी में आए सभी रिश्तेदारों की आंखों में खुशी के आसूं झलक आए। उमेश भदौरिया गुड्डू जम्होरा ने कहा कन्या के विवाह से बडकर कोई दान नही है जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को एक गरीब कन्या का विवाह अवश्य करना चाहिए। भिण्ड जिले में संपन्न दोनो ही परिवारों की गरीब बेटियों के विवाह में सम्माज सेवियों के द्वारा बढ़ाए गए हाथों को लेकर उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।

