17से31अक्टूबर2022 तक चलेगा विशेष अभियान हितग्राहियों को मिलेगा लाभ
- मध्य प्रदेश Post by Admin on 13-09-2022 01:28:58pm
भिंड मध्य प्रदेश /मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन ने 17 से 31 अक्टूबर 2022 तक विशेष अभियान चलाकर भारत सरकार और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राहीमूलक योजनाओं में शत्-प्रतिशत सैचुरेशन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए "मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान" का क्रियान्वयन के संबंध में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक ली। इस दौरान एनआईसी कक्ष भिण्ड से कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, एडीएम श्री प्रवीण फुलपगारे, सीईओ जिला पंचायत श्री जेके जैन, एसडीएम भिण्ड-अटेर श्री उदय सिंह सिकरवार, एसडीएम लहार श्री आरए प्रजापति, एसडीएम मेहगांव श्री वरुण अवस्थी, एसडीएम गोहद श्री शुभम शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री पराग जैन सहित अभियान से संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

