अ.भा. कवि सम्मेलन एवं उजासोत्सव 2 अक्टूबर को

भिण्ड-[मुकेश मिश्रा]/ म.प्र. लेखक संघ भिंड द्वारा काव्य उजास उत्सव-2022 का सारस्वत अनुष्ठान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को अपरान्ह 2:00 बजे से राजेंद्र कॉन्वेंट स्कूल लश्कर रोड भिंड के सभागार में किया जा रहा है। कवि सम्मेलन के मुख्यातिथि भिण्ड कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस जी होंगे तथा अध्यक्षता समाजसेवी चिकित्सक डॉ. विनोद सक्सेना जी द्वारा की जाएगी। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील त्रिपाठी निराला ने बताया कि इसमें अभा कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह होगा; जिसमें स्व. श्री गोपाल मिश्रा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भिंड, स्व. श्री शेर सिंह परिहार, स्व.श्री भुवनेश शर्मा गल्ला मंडी, स्व. चौधरी कृपाराम शर्मा जी मुसावली, स्व. पंडित नवाबप्रसाद जोशी, स्व. श्री भारत सिंह चंदेल दंदरौआ, स्व. श्रीमती गिरिजा देवी पं. स्व. रामशरण शास्त्री तथा स्व. श्रीमती अहिल्या त्रिपाठी की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा सम्मान प्रदान किया जाएगा। कवि सम्मेलन में कानपुर से डॉ. अंजना कुमार, एटा से राजकुमार भरत, ग्वालियर से हेमन्त शर्मा किटौरा, अलीगढ़ से एड. वेदप्रकाश मणि, लहार से जितेन्द्र त्रिपाठी अमित, आगरा से ओमप्रकाश दीक्षित को आमंत्रित किया गया है।

अ.भा. कवि सम्मेलन एवं उजासोत्सव 2 अक्टूबर को

Leave a comment