- मध्य प्रदेश Post by Admin on 14-01-2023 09:45:23pm
भिंड 14.01.2023( मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट)/ बाल अधिकार व बाल संरक्षण जागरूकता अभियान के अंतर्गत यूनिसेफ में मध्यप्रदेश के भिंड जिले से चयनित इंटर्न मदन राठौर एनएसएस वॉलंटियर उत्कृष्ट विद्यालय,भिण्ड द्वारा निराला रंग बिहार मेला ग्राउंड में विशाल रंगोली बनवाई गई। रंगोली का अवलोकन भिंड दतिया सांसद श्रीमती संध्या सुमन राय,भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाह,,कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस.,पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान,जिला पंचायत सीईओ जे के जैन, सीएमएचओ डॉ.यू पी एस कुशवाह,उप संचालक सामाजिक न्याय अब्दुल गफ्फार खान ने किया। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.धीरज सिंह गुर्जर, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्यवक डॉ. शिव प्रताप सिंह भदौरिया एवं जिले के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।आगाज़ इंटर्न मदन राठौर ने सभी को बताया कि मैं पिछले 3 माह से जिले में बाल संरक्षण पर कार्य कर रहा हूं और हमें हर एक बच्चे की मदद करनी चाहिए। इसी दौरान सांसद संध्या राय ने कहा सामाजिक गतिविधियों में युवाओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।जरूरत मंद की सेवा और सहयोग करना एक पुनीत कार्य है। सांसद और विधायक ने आगाज इंटर्न मदन राठौर के कार्य की सराहना की। काजल, अदिति, कामिनी, रौनक, लक्ष्मी, प्रियंका ,शिवानी व इशिका राय ने रंगोली बनाने में विशेष सहयोग किया। स्वयंसेवक अभिमन्यु, अमन वर्मा,राज, विशाल श्रीवास,हर्षित यादव,सुबोध कटारे,दिग्विजय,नितिन, सौरभ,गौरव शर्मा,देवांश ने सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आयोजित दिव्यांग शिविर में दिव्यांगजनों को सहायता उपकरण वितरण के दौरान अपनी वॉलंट्री सेवाएं प्रदान की।

