भिंड की बेटी दिव्या ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया

भिंड / (मुकेश मिश्रा )/ खबर भिंड से है जहां मध्य प्रदेश 2023 ग्रेड 3 परीक्षा में भिण्ड की छात्रा दिव्या शर्मा ने *मध्य प्रदेश की मेरिट में प्रथम स्थान* प्राप्त किया है ।दिव्या शर्मा पुत्री श्री स्वर्गीय वीरेंद्र शर्मा निवासी ग्राम केरोरा तहसील मेहगांव, हाल वीरेंद्र नगर भिंड में रहती है । वर्तमान में B.sc कर चुकी है b.Ed में अध्यनरत है। दिव्या वर्ष 2021 से दुर्गेश अकादमी की छात्रा है। उनके शिक्षक दुर्गेश शर्मा सर के कुशल मार्गदर्शन में इन्होंने ग्रेड 3 की तैयारी की और *प्रथम प्रयास में* न केवल सफल रही बल्कि पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ही सफलता अर्जित की। दिव्या के परिवार में पिता का देहांत हो चुका है एक भाई है जो प्राइवेट जॉब करते हैं उनकी मां ने बड़ी मेहनत से दिव्या को पढाया है। भिंड की इस बेटी की इस उपलब्धि पर भिंड वासियों ने हर्ष व्यक्त किया है ।।

भिंड की बेटी दिव्या ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया

Leave a comment