जिले को पूर्ण वैक्सीनेट करवाना ही शर्मा जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी -  डॉ. अजीत मिश्रा( आधा सैकड़ा वॉलिंटियर का हुआ सम्मान) 
---------------------------------------

भिंड। ( मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट) /जिला चिकित्सालय स्थित ट्रामा सेंटर के सभागार में डॉ. श्याम बिहारी शर्मा जी की स्मृति में आयोजित "कोरोना जागरूकता विचार कुंभ" एवं वॉलिंटियर सम्मान के अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजीत मिश्रा ने कहा भिंड जिले का चिकित्सालय पूर्णत है कोरोना महामारी से निपटने के लिए सक्षम है और पहली प्राथमिकता यह है कि हम समस्त जिले वासियों को पूर्णतः टीका कृत करें तो यह डॉ श्याम बिहारी शर्मा जी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी मंच पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर रामानंद शर्मा ने की जबकि मंच पर आयोजक इंजीनियर विजय प्रकाश शर्मा के साथ सिविल सर्जन डॉ अनिल गोयल विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा पर अतिथियों ने माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना से किया स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रोफेसर रामानंद शर्मा ने प्रस्तुत की कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर इकवाल अली और आभार विजय प्रकाश शर्मा द्वारा किया गया सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल गोयल ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोरोना के प्रथम दौर में डॉ श्याम बिहारी शर्मा ने जो सेवा कार्य आरंभ किए उन्हें सतत आगे बढ़ाने की आवश्यकता है तथा कोरोना महामारी के लिए सावधानियों को अपनाकर इसकी संभावित तीसरी लहर से बच सकते हैं कार्यक्रम के दौरान मिथिलेश चौहान निशा राजावत रमन मित्तल आशा भदौरिया आभा जैन प्रेम नारायण करूंगा बीपी त्यागी हरी बाबू निराला शैलेश सक्सेना उज्जैन अंजू जैन शिव प्रताप सिंह भदोरिया विपुल सेठ धीरज श्रीवास्तव जयसिंह कुशवाह शशिकांत शर्मा नीरज शर्मा डॉ देवेश शर्मा अवधेश शर्मा रिपुदमन मिश्रा स्वदेश सिंह भदोरिया राहुल शर्मा सोहन तिवारी गिरीश शर्मा पवन शुक्ला हरेंद्र देव शर्मा, हरे कृष्ण शर्मा आदि सहित 50 से अधिक वॉलिंटियर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। एवं इस गरिमामयी कार्यक्रम में समाजसेवियों के अलावा पत्रकारगण भी उपस्थित रहे।

Leave a comment