नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

भिंड [ मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट] / जनपद शिक्षा केंद्र अंतर्गत नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का सफल संचालन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व एवम दिशा निर्देशन में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप से जिला सह समन्वयक विवेक शर्मा खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा सिंह भदोरिया खंड स्त्रोत समन्वयक राम बिहारी शर्मा ब्लॉक समन्वयक अशोक पवैया बीएसई धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई ।बैठक में राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 14 दिसंबर 2022 को टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज इंदौर में डॉक्टर राकेश दुबे नियंत्रक साक्षरता कार्यक्रम राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशों के पालन में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसी के चलते बैठक का आयोजन किया गया बैठक में सभी जन शिक्षक संकुल समन्वयक द्वारा निरक्षरों का शत प्रतिशत डोर टू डोर सर्वे कार्य और प्रौढ़ शिक्षा ऐप पर शत-प्रतिशत एंट्री के कार्य को गंभीरता के साथ करने और साक्षरता कार्यक्रम को जन आंदोलन बनाने के निर्देश दिए गए ।यह योजना अप्रैल वर्ष 2022 से 31 मार्च 2027 तक संचालित रहेगी जिसमें 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग महिला पुरुषों को साक्षर सर्वे में सम्मिलित किया जाएगा साक्षरता का मूलभूत उद्देश्य साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान का विकास करना है केवल हस्ताक्षर कर देने से साक्षर मान्य नहीं है नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने पर अक्षर साथियों को प्रमाण पत्र के साथ माननीय राष्ट्रपति जी प्रधानमंत्री जी मुख्यमंत्री जी और कलेक्टर महोदय द्वारा विशेष मंच पर सम्मानित किया जावेगा ।साक्षरता केंद्र चेतना केंद्र के नाम से जाना जाएगा बैठक में समस्त बीएससी सीएसई एमआईएस कोऑर्डिनेटर एमआरसी एवं लेखापाल उपस्थित रहे।

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Leave a comment