स्वर्गीय कल्याण सिंह जी के सिद्धांत और विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए लोधी समाज को ही नहीं सर्व समाज को करें जागृत- राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया

भिंड (@मुकेश मिश्रा) /भाजपा के वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन अंतिम इच्छा तक अयोध्या में मर्यादा भगवान पुरुषोत्तम श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए अपनी अहम भूमिका सरकार में रहकर निभाई थी आज हम सबके बीच वे नहीं रहे जिनको मैं शोक सभा के माध्यम से उनके चरणों में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं | यह उद्गार उन्होंने मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नूनहाड़ में आयोजित शोक सभा के माध्यम से व्यक्त किए | मध्य प्रदेश खाद्य बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि कल्याण सिंह जीने समाज के साथ-साथ पिछड़े वर्ग समाज को भी गौरवान्वित करने का काम किया उत्तर प्रदेश की मुलायम सिंह की सरकार हो चाय अखिलेश यादव की सरकार हो चाहे मायावती की सरकार हो जिन्होंने परिवारवाद से हटकर सर्व समाज को साथ लेकर उत्तर प्रदेश में सत्ता का नेतृत्व किया | इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पिछोर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी पीतम सिंह लोधी ने कहा कि कल्याण सिंह लोधी समाज के ही नहीं एक संपूर्ण समाज के आदर्श नेता के रूप में उन्होंने नई मिसाल कायम की थी | पूर्व विधायक राकेश शुक्ला ने पूर्व सीएम स्वर्गीय कल्याण सिंह जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इस संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए गति प्रदान की और राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण गरिमामय पद पर कार्य कर राज्य सरकार को विकास की दिशा में आगे लाने के लिए अपना मार्गदर्शन दिया | भाजपा नेता रविंद्र सिंह नरवरिया एडवोकेट एवं संतोष शर्मा ने कहा कि राम मंदिर के लिए उन्होंने कार्यसेवकों पर गोलियां चलाने का केंद्र सरकार का आदेश नहीं माना और पूर्व कांग्रेस की सरकार ने कल्याण सिंह जी की सरकार को हटा दिया लेकिन भारतीय जनता पार्टी सत्ता में नहीं जन सेवा में विश्वास रखती है भगवान राम हमारे आदर्श हैं हम सब कल्याण सिंह जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें | कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता रविंद्र सिंह नरवरिया एडवोकेट ने किया शोभराज सिंह नरवरिया सभी मंचासीन अतिथियों एवं ग्रामीण जनों ने स्वर्गीय कल्याण सिंह जी के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके परिवार जनों को ईश्वर से आत्म शांति के लिए ढांढस बंधाया |

Leave a comment