- Post by Admin on 24-08-2021 07:12:01pm
भिंड (@मुकेश मिश्रा)/ बीजेपी उपाध्यक्ष एवं मेहगांव के पूर्व विधायक चो. मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राष्ट्र की विचार धारा को लेकर देश हित में जिसके स्वयं सेवक कार्य करते है, जिसकी तुलना तालिबान से नहीं की जा सकती। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संघ के स्वयसेवकों को परेड में शामिल करने के लिए आमंत्रित किया था, जिसकी तुलना तालिबान से कर संघ पर कीचड़ उछालने का कार्य किया है,जो कि लोकतंत्र में निराधार है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौ. मुकेश चतुर्वेदी ने अपने निवास स्थान पर भुजरियां मिलन समारोह में शामिल होने आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के आम जनमानस से कहा कि संघ की विचारधारा को हर समाज में पहुंचाकर संघ संथापक डॉ.हेडगेवार जी एवं परम पूजनीय गोलवलकर जी तथा दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामैप्रसाद मुखर्जी जी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं कमलनाथ तथा अन्य कांग्रेसी नेता संघ परिवार की विचारधारा को लेकर हमेशा से ही विरोध में बयान देकर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय देते आए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक देश पर आने वाली हर तरह की आपदाओं में जनता जनार्दन की सेवा करना ही पहली प्राथमिकता है।उन्होंने आगे कहा कि अल्पसंख्यक समाज का भी भाजपा और संघ पूर्ण सम्मान करती है। ऐसे बयानों से कांग्रेस के नताओं को बचना चाहिए और समाज को झूठा भ्रमित करने का प्रयास न करते हुए उन्हें भी साथियों से साथ मिलकर वाड पीड़ित परिवारों की मदद करने का आव्हान किया। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा(डब्बल), पूर्व जिला मंत्री नरेश सिंह भदौरिया, पूर्व संचालक हाकिम प्रसाद त्यागी,बजरंग सिंह कुशवाह, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनिल सिंह कुशवाह एवं उपेन्द्र राजौरिया, मंडल अध्यक्षों में गजेन्द्र सिंह भदौरिया, राजवीर सिंह गुर्जर, तेजबहादुर सिंह चौहान, अवधेश सिंह बघेल, प्रेमनारायण बरुआ, अमित चौधरी, शेरू पचौरी, रमाकांत शर्मा, भरेंद्र सिंह सिकरवार, रामत्यार सिंह गुर्जर, सुभाष थापक, जेल सिंह नरवरिया, मंडल महामंत्री निर्मल आर्य, सोशल मीडिया प्रभारी राधाकृष्ण शर्मा, किशान मोर्चा मंडल अध्यक्ष डॉ. महिपाल सिंह चौहान, एड. अरविंद बरूआ एवं आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
