- Post by Admin on 10-04-2026 07:19:33pm
दिनांक 10.4.2026भिंड मध्यप्रदेश (मुकेश मिश्रा)/ पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक, जिला भिंड डॉ असित यादव द्वारा *पुलिस कंट्रोल रूम भिण्ड* में आयोजित क्राइम मीटिंग / बैठक में बालक-बालिकाओं से संबंधित दस्तियावी अपराधों की समीक्षा भी प्रमुखता से की गई। ऐसे मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बच्चों से जुड़े अपराध अत्यंत गंभीर होते हैं, इसलिए इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ऐसे प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त, इनामी आरोपियों की धरपकड़ को लेकर भी विशेष रणनीति तैयार की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय इनामी अपराधियों की जानकारी अपडेट रखें और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रभावी अभियान चलाएं। इसके लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने, टीम बनाकर लगातार दबिश देने तथा तकनीकी संसाधनों का उपयोग करने पर जोर दिया गया। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाएं, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखें तथा अपराधों की रोकथाम के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। अंत में, सभी अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने, जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने तथा पुलिस की छवि को और सुदृढ़ बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस क्राइम मीटिंग के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया गया कि भिंड पुलिस अपराध नियंत्रण और जनसेवा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।जिस तरह पुलिस कप्तान ने आज पुलिस के अधिकारी व प्रभारियों से संवाद कर रणनीतिक तौर पर जो दिशा निर्देश दिए हैं और उन पर यदि अक्षरशः पालन होता है तो निश्चित ही आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास तो बढ़ेगा ही जिले में आमजन निडरता पूर्वक अपना जीवन यापन कर सकेगा।

