प्रभांशु तिवारी आई बी पी एस– पी ओ परीक्षा में उत्तीर्ण
- Post by Admin on 30-09-2024 03:10:30pm
भिंड/(मुकेश मिश्रा)/ खबर भिंड से है जहां गत दिवस आईबीपीएस की पीओ परीक्षा में प्रभांशु तिवारी पुत्र श्री जितेन्द्र तिवारी का चयन हुआ। यहां बताना मुनासिफ होगा कि प्रभांशु के माता-पिता दोनों ही शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभांशु ने उच्च शिक्षा प्राप्त कर इस कंपटीशन की तैयारी घर पर रहकर की थी । उनकी लगन और मेहनत ने उनको सफलता दिलाई है हालांकि इसके पूर्व भी उनका चयन अपेक्स बैंक में सोसाइटी मैनेजर पर चयन हुआ था इसी प्रकार बैंक की कई परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। इसके बावजूद उन्होंने केंद्रीय बैंक आफ इंडिया में पीओ के पद पर कार्य करने का निर्णय लिया है । उनकी इस उपलब्धता पर उनके परिवार जनों में और मिलने वालों व दोस्तों में हर्ष व्याप्त है। तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है

