खेल दिवस के उपलक्ष में किया गया विभिन्न खेल  गतिविधियों का आयोजन

भिंड (मध्य प्रदेश )/खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा आज 29 अगस्त 2022 को खेल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया प्रत्येक ब्लॉक से एवं जिला मुख्यालय पर कबड्डी , खो खो, वॉलीबॉल ,टेबल टेनिस, एवं कराटे आदि आयोजित किए गए जिसमें शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नंबर 1 स्कूल में कराटे खेल का प्रदर्शन बच्चों ने किया बच्चों को उप सेनानी 17 वी वाहिनी श्री शैलेंद्र भारती एवं स्कूल प्राचार्य श्री P S चौहान एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला खेल प्रशिक्षक श्री संजय सिंह एवं पीटीआई श्री आनंद द्विवेदी एवं एनसीसी प्रभारी श्री शिवराज भदोरिया के द्वारा मेडल एवं शील्ड देकर बच्चों को सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य रुप से स्टेट लेवल पर मेडलिस्ट खिलाड़ी सुश्री भारती भदोरिया, सुश्री नम्रता अतरौलिया ,सुश्री नैना दोहरे ,श्री धर्मेंद्र झा ,श्री पंकज आरोलिया, हिमांशु ,आदि खिलाड़ियों के द्वारा प्रदर्शन किया गया इस अवसर पर उप सेनानी 17 वी वाहिनी भिंड श्री शैलेंद्र भारती जी के द्वारा बच्चों का मनोबल बढ़ाया और खेल के क्षेत्र में हर संभव मदद करने का वादा किया जितना हो सकेगा उतना बच्चों के हित के लिए कार्य करेंगे जिससे बच्चे हमारे जिला , संभाग, राज्य, और देश का नाम रोशन करेंगे और मेजर ध्यानचंद के जन्म एवं उनकी जीवनी पर बच्चों को उनके बारे में बताया और कहां खेल के क्षेत्र में बहुत ज्यादा स्कोप हैं इसमें से आप लोग मन लगाकर पढ़ें और कोई भी एक गेम चुनकर उसमें बहुत मेहनत करें जिससे कि आप नेशनल इंटरनेशनल तक आगे जा सके एवं स्कूल के प्राचार्य श्री PS चौहान के द्वारा बताया गया कि जब मेजर ध्यान चंद्र खेलते थे तब उनकी बोल हॉकी में चुंबक की तरह चिपकी रहती थी इतनी लगन और मेहनत के साथ बहुत खेलते थे उन्होंने देश के लिए बहुत खेला और आज जो हम उनका जन्म दिल के उपलक्ष में खेल दिवस मना रहे हैं इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के श्री बाबूलाल बारेला, जिला खेल प्रशिक्षण श्री संजय सिंह श्री धर्मेंद्र झा श्री पंकज आरोलिया, श्री सुनील कौशल एवं स्कूल के बच्चे एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा

खेल दिवस के उपलक्ष में किया गया विभिन्न खेल  गतिविधियों का आयोजन

Leave a comment