सहकारिता मंत्री व कोविड प्रभारी मंत्री द्वय ने कोरोना मरीजों का हाल जाना शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
- Post by Admin on 15-05-2021 06:12:09pm
भिंड/(मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट) - सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया एवं नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री एवं जिले के कोविड प्रभारी मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया ने जिला अस्पताल एवं शा.उ.मा.वि नंबर 1 छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही कोविड़ वार्ड में भर्ती मरीजों से चर्चा कर कुशलता को पूछा एवं शीघ्र स्वस्थ होने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, एसपी श्री मनोज कुमार सिंह, एसडीएम भिण्ड-अटेर श्री उदय सिंह सिकरवार, सीएमएचओ डॉ अजीत मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
