केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विमानतल पर किया स्वागत
- Post by Admin on 25-02-2024 09:02:01pm
भिण्ड 25 फरवरी 2024/(मुकेश मिश्रा) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का ग्वालियर विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने भी केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया। गृह मंत्री श्री शाह आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर हैं।

