पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बरुआ का दुबे फार्म हाउस पर स्वागत..

भिण्ड-(मुकेश मिश्रा)-कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बरुआ का आज दुबे फॉर्म हाउस भरौली रोड पर आत्मीय स्वागत किया गया।श्री बरुआ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे के निवास सौजन्य भेंट हेतु पहुँचे थे।।इस अवसर पर डॉ रमेश दुबे ने श्री बरुआ के साथ प्रदेश की शिवराज सरकार की शिक्षा नीति ,भाजपा संगठन के त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग एवं संगठन सम्बन्धी महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श किया। इस अवसर पर डॉ रमेश दुबे ने अध्यक्ष श्री बरुआ का अपने निवास पर शॉल एवं श्री फल भेँट कर सम्मानित करते हुए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।इस दौरान भाजपा जिला मंत्री श्री शिवप्रताप सिंह कुशवाह,श्री अनुराग मिश्रा,श्री अमित दुबे,श्री संतोष ,वनखण्डेश्वर मंडल अध्यक्ष श्री अमित जैन ,श्री राजीव पराशर,श्री उपेंद्र राजोरिया,श्री विकास शर्मा, श्री रवि बाजपेई,श्री लटूरी प्रसाद शर्मा,श्री शैलू रितोरिया, श्री सुशील बरुआ प्रमुख रूप से उपस्थित थे।।

पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बरुआ का दुबे फार्म हाउस पर स्वागत..

Leave a comment