- Post by Admin on 24-07-2021 09:31:18pm
Bhind /( ब्यूरो) / भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे ने पिछले दो दिनों में हुई बारिश से शहर में बिगड़ते हालातो से जल भराव और उससे उतपन्न कीचड़ गन्दगी से बीमारी फैलने के खतरे को रोकने का आग्रह जिलाधीश से किया था।।उन्होंने शहर के अलग अलग भागों में जिम्मेवारी तय करने का भी मशविरा कलेक्टर डॉ सतीश कुमार को देते हुए तत्काल इस ओर ध्यान देकर कार्यवाही की मांग की थी ।।जिस पर कलेक्टर ने ध्यान देकर तत्काल प्रभाव से आदेश जारी करके शहर को 11 भागो में विभाजित करके विभिन्न वार्डो में सामूहिक रूप से नोडल अधिकारी और सहायक अधिकारी को जिम्मेवारी प्रदान की है।। उनहोने आदेश दिया है उक्त सभी अधिकारी कर्मचारी अपने अपने प्रभार वाले तय क्षेत्रो में गन्दगी की सफाई का अभियान चलाए और कही भी जल भराव या गन्दगी को इकट्ठा न होने दें। रमेश दुबे ने शहर वासियों से अपील की है कि कलेक्टर महोदय ने तो जनता की परेशानी देखते हुए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए पर इन अधिकारी और नगर पालिका कर्मचारियों पर नजर जनता को रखनी होगी दुबे ने कहा कि लिस्ट में सभी के मोबाइल नम्बर , नाम और पद लिखे हुए है अगर इस व्यबस्था में कोई लापरवाही दिखती है तो सीधे उनके नम्बर पर फोन लगाए और अगर फिर भी सुनबाई नही होती है तो मेरे मोबाइल पर मुझे सूचना दें ।रमेश दुबे ने कहा की पीने के पानी की लाइन में भी जो जल भराव के कारण गन्दा पानी आ रहा है उस पर भी सुधार होने चाहिए। वार्डो के प्रभार की सूची इस प्रकार है
