पूर्व विधायक कटारे ने काँवर भरने गए चचा भतीजे की असमय मौत पर शोक व्यक्त किया।
- Post by Admin on 12-03-2021 08:47:50pm
भिण्ड- काँवर भरने गए बघेल समाज के हरवंश की खोड़ वार्ड 35 में गमगीन परिवार के बीच पहुंचकर अटेर के पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने असमय डूबने से मृत जनक सिंह,और अजय बघेल की मृत्यु पर शौक व्यक्त किया। और पीड़ित परिवार को संबल दिया। श्री कटारे ने दुःख व्यक्त करते कहा अतिउत्साह में थोड़ी सी लापरवाही ने खुशी के लम्हे को गम में बदल दिया। बहुत ही दुःखद घटना ने हम सभी जिले वासियों को झकजोर दिया। श्री हेमंत कटारे के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल, अरविंद बघेल, महेश जाटव,कु.निधि जाटव, आदि ने भी शौक व्यक्त कर मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
