- Post by Admin on 03-08-2021 10:25:05pm
मामला लहचूरा गांव में असमाजिक तत्वों द्वारा किये गए जबरन कब्ज़ा एवं मारपीट का। भिण्ड,/ गोहद/( मुकेश मिश्रा)/ विकासखंड मालनपुर क्षेत्र के ग्राम लहचूरा में समाज विशेष को निशाना बनाकर असमाजिक तत्वों के द्वारा भीषण अत्याचार, फर्जी एट्रोसिटी एक्ट एवं 307 का मुकद्दमा दर्ज किए जाने के विरोध में ब्राह्मण महासभा मुरार का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित पक्ष को लेकर भिण्ड में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे से उनके आवास पर मुलाकात की और पीड़ितों की व्यथा एवं उनके साथ हुए अन्याय के बारे में डॉ दुबे को अवगत कराया और एक पत्र सौंपकर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग की। ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष नरेश कटारे ने बताया कि दिनांक 24 जुलाई को हेमा जाटव, कमल नागर एवं उनके सहयोगियों के द्वारा रामशंकर शर्मा,दिनेश शर्मा, दौलतराम शर्मा तथा सतीश शर्मा को जबरन खेत पर कब्ज़ा करने की नीयत से खेत मे पटककर बुरी तरह पीटा गया,दौलतराम पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक वार किए और उनकी 315 लाइसेंसी बंदूक छीन ले गए जोकि इस समय भी गम्भीर रूप से घायल होकर जयारोग्य अस्पताल में जिंदगी मौत के बीच संघर्ष कर रहा है जिसका मालनपुर पुलिस ने एफआईआर में उल्लेख नहीं किया है नाहीं कमल नागर का नाम दर्ज किया है और उल्टा पीड़ितों पर ही 307 एवं हरिजन एक्ट का झूठा मुकद्दमा दर्ज कर दिया गया है जिसकी वजह से पूरे क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है। ब्राह्मण महासभा मुरार के अध्यक्ष नरेश कटारे ने पीड़ित पक्ष को डॉ रमेश दुबे से मिलवाते हुए उन्हें न्याय दिलाने एवं आरोपियों पर कठोरतम कार्यवाही कराए जाने के लिए आग्रह किया। पूरा मामला समझने एवं पीड़ितों की दशा देखते हुए डॉ रमेश दुबे ने जिला पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से फोन पर चर्चा कर पीड़ितों पर दर्ज किए गए फर्जी मामलों की निष्पक्ष जांच कराकर उन्हें दोषमुक्त करने एवं असल आरोपियों पर कठोर कार्यवाही कर उनकी गिरफ्तारी करने के लिए कहा। पुलिस अधीक्षक एवं एएसपी भिण्ड ने डॉ दुबे को आश्वासन देते हुए कहा कि उक्त मामले की पूरी निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष नरेश कटारे के साथ प्रतिनिधिमंडल के रूप में जितेंद्र डंगरोलिया, आशु पाराशर, दीपक पांडे,गौरव शर्मा, एमएस दुबे, एड. महेश बनवारिया, विनोद पण्डित,सतेंद्र पांडे, जितेंद्र पांडे,विवेक शर्मा,रामसेवक पाठक,अभिषेक शर्मा, अनिल बनवारिया सहित एक सैकड़ा लोग उपस्थित रहे।
