भव्य शिवबारात के सफल आयोजन पर शिव महोत्सव समिति ने किया आभार व्यक्त।

भिण्ड, शहर में हर वर्ष की भांति इस बार भी महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिवबारात बड़े ही धूमधाम से निकाली गई जिसे लेकर आयोजकों ने आभार व्यक्त किया है। शिव बारात आयोजन समिति के संयोजक श्यामनारायण वाजपेयी ओर समिति के सदस्य डॉ रमेश दुबे ने कहा कि इस बार की शिव बारात पिछले वर्षों से अधिक भव्य और उत्साहजनक रही जिसका सारा श्रेय आयोजक सदस्यों एवं जिले की जनता के उत्साह को जाता है। समिति संयोजक ने कहा कि जिला एवं पुलिस प्रशासन ने अभूतपूर्व सहयोग किया, तमाम व्यवस्थाएं कराईं, सड़कों, विद्युत लाइन की मरम्मत, सुरक्षा एवं मैनेजमेंट में कोई कसर नहीं छोड़ी इसके लिए जिला कलेक्टर एवं जिला एसपी साधुवाद के पात्र हैं। समिति संयोजक ने कहा कि इस बार शिव बारात में जिन संगठनों ने पूर्ण जिम्मेदारी के साथ बढ़ चढ़ कर सहयोग किया है वो भी बधाई के पात्र हैं, शिव बारात आयोजन समिति जिले की जनता, प्रशासनिक अमला, सभी सहयोगी संगठनों, समिति के सदस्यों, बारात में शामिल सभी कलाकारों एवं पात्रों के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट करती है।

Leave a comment