नेपाल में विमान यात्रा काल है? 68 यात्रियों से भरा विमान क्रेस
- देश विदेश Post by Admin on 15-01-2023 02:21:42pm
नेपाल का एक यात्री विमान पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक 36 शव बरामद किए जा चुके हैं ।स्थानीय खबरों के अनुसार विमान में 10 विदेशी यात्रियों सहित कुल 72 यात्री सवार थे । नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विमान ने 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू से उड़ान भरी थी जो पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया । यहां बताना मुनासिफ होगा कि पोखरा इस देश में मशहूर पर्यटक स्थल है। एक जानकारी के अनुसार नेपाल पिछले दस सालों में दर्जनों विमान की दुर्घटनाएं हो चुकीं हैं । इन घटनाओं से तो ऐसा प्रतीत होता है कि नेपाल विमानों के लिए काल है?

