भ्रत्य रमेश श्रीवास होंगे भिंड बी ई ओ!

भिंड/ (मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट)/ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ब्लॉक भिंड के सुदामा सिंह भदोरिया ने अभिनव प्रयोग करते हुए एवं कार्यालय मैं एकरूपता एवं समभाव की दृष्टि व कार्य करने की संस्कृति व जिम्मेदारी का भाव जाग्रत हो सके इसलिए बी ई ओ कार्यालय में पदस्थ रमेश श्रीवास भ्रत्य को 1 दिन का बी ई ओ का अस्थाई प्रभार दिए जाने का आदेश जारी किया है । इसमें उल्लेखित किया गया है की वित्तीय एवं प्रशासकीय कार्य को छोड़कर कार्य लीन व्यवस्था के लिए 1 दिन का बीईओ का कार्य रमेश श्रीवास की और रहेगा । इस संबंध में जब ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुदामा सिंह भदोरिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमने एक अभिनव प्रयोग किया है जिसका उद्देश्य किसी भी कर्मचारी के मन में यह भाव ना रहे की हम छोटे कर्मचारी हैं। मेरा मानना है कि शासन प्रशासन के द्वारा हम सभी पदस्थ कर्मचारियों को जो शक्तियां प्रदत की गई है। वह सभी के लिए अपने अपने स्तर पर महत्वपूर्ण होती हैं। और अपने पद एवं कर्तव्य का बोध कराती हैं। जिससे हम शासन और प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप नियमानुसार कार्य करते हैं। श्री भदोरिया ने कहा की हम मानते हैं हर एक कर्मचारी का अपना एक ओहदा होता है और उसका अपना सम्मान होता है। इसलिए किसी को यह नहीं समझना चाहिए कि हम बड़े ओहदे पर बैठे हैं तो हमारा अलग से सम्मान होगा । अर्थार्थ जो हमसे नीचे ओहदे का कर्मचारी है उसका भी उतना ही सम्मान होगा जितना बड़े ओहदे का कर्मचारी का है । सभी को बराबर सम्मान मिलना चाहिए ।और अपने-अपने पद के अनुरूप हर एक कर्मचारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ शासन प्रशासन के द्वारा दिए गए पदीय कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मेरा मानना है कि भविष्य में इस प्रकार के प्रयोग और भी करेंगे इसे कार्यालय का वातावरण सौहार्द पूर्ण रहेगा और सभी को एक दूसरे के कार्यों की महत्वता की समझ आएगी और परस्पर सम्मान बढ़ेगा ।

भ्रत्य रमेश श्रीवास होंगे भिंड बी ई ओ!

Leave a comment