भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड द्वारा छात्राओं के रक्त समूह व हीमोग्लोबिन परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

भिंड ( मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट) /भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक में छात्राओं के रक्त समूह व हीमोग्लोबिन परीक्षण शिविर का आयोजन सराहनीय है। क्योंकि इसके माध्यम से युवाओं में खास तौर पर छात्राओ में रक्त के प्रति भ्रांतियां दूर होगी व उनमें जागरूकता भी आएगी । यह बात डॉ अनिल गोयल सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक ने शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने कहा इस तरह के शिविरों का आयोजन अधिक से अधिक संख्या में किया जाना चाहिए और अस्पताल प्रशासन इसमें पूरा सहयोग करेगा। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ देवेश शर्मा ने कहा कि कृमि मुक्ति अभियान के तहत सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल व आयरन की गोली भी दी जाएगी ताकि बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहे। विद्यालय के प्राचार्य श्री पी एस चौहान ने संस्था के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के लिए परिषद का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ हिमांशु बंसल ने शिविर के आयोजन की भूमिका के बारे में बताते हुए कहा की यह शिविर अधिक से अधिक संख्या में नगर में विद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे ताकि छात्राओं के मध्य व्याप्त अनीमिया की पहचान हो सके व उसका समुचित इलाज भी हो सके। आज के इस शिविर में एक सैकड़ा से अधिक छात्राओं का रक्त समूह व हीमोग्लोबिन परीक्षण कर कार्ड प्रदान किये गए । इस अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा भिंड के अध्यक्ष कमलेश सैंथिया ने सभी अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया । व सभी अतिथियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के श्री धीरज गुर्जर, श्रीमती प्रीति व्यास, परिषद के सचिव डॉक्टर साकार तिवारी, कोषाध्यक्ष रामवीर सिंह परिहार , श्री जे एन पाठक, सुरेश बरुआ, उम्मेद सिंह राजपुरोहित, प्रदीप सोनी, सुखराम भारद्वाज, राजमणि शर्मा, डॉक्टर अवधेश सोनी, डॉक्टर नामदेव शर्मा, डॉक्टर ब्रजराज सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a comment