शिक्षक दिवस पर सहकारिता मंत्री शिक्षकों का करेंगे सम्मान
- मध्य प्रदेश Post by Admin on 04-09-2021 10:14:20pm
भिंड [ मुकेश मिश्रा ] सदर विधायक संजीव सिंह कुशवाह उर्फ संजू ने आज प्रेसवार्ता बुलाकर बताया कि वह पहले से ही शिक्षक सम्मान समारोह करते चले आ रहे हैं। इस बार यह चौथा कार्यक्रम है भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाह की ओर से शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही जो भी शिक्षक ऐसे हैं जिनको बैक्सीन नहीं लगी है उनका वैक्सीनेशन भी कराया जाएगा। यह कार्यक्रम 5 सितंबर को सांस्कृतिक मैरिज गार्डन में किया जाएगा।इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया, पूर्व सांसद डॉ रामलखन सिंह, भिंड विधायक संजीव सिंह,आर के उपाध्याय जेडी एजूकेशन, कलेक्टर सतीश कुमार एस,सहित कई शिक्षा अधिकारी एवं जिले के अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।
