- मध्य प्रदेश Post by Admin on 08-03-2022 04:19:19pm
भिंड [मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट ] /खबर भिंड से है जहां आज पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के दिशा निर्देशन में अपराधियों एवं हथियार तस्करों की धरपकड़ की जा रही है दरअसल भिंड पुलिस द्वारा हर उन माफियाओं पर कार्रवाई की जा रही है जो आम आदमी के अमन-चैन में खलल पैदा करता है दरअसल थाना मेंहगांव के अंतर्गत 7 मार्च को मुखबिर की सूचना पर एक हथियार तस्कर (सिकलीवर) व भिंड जिले में अवैध पिस्टल की बड़ी खेप खपाने के लिए लाया था । अपराधी पुलिस को देखकर भागने लगा लेकिन घेराबंदी कर पुलिस ने पिस्टल, मैगजीन, राउंड से भरा बैग के साथ धर दबोचा पड़ताल से पता चला है कि अपराधी के विरुद्ध खरगोन इंदौर आदि जिलों में भी अपराध पंजीबद्ध है इस कार्रवाई में मेहगांव थाना प्रभारी डी पी एस तोमर साइबर सेल प्रभारी शिव प्रताप सिंह राजावत अरविंद सिकरवार सत्यवीर सिंह प्रमोद पाराशर महेश कुमार सत्येंद्र यादव आनंद दिक्षित हरपाल सिंह तोमर धीरज सिकरवार दिनेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है
