पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने सरकार की ट्रांसफर नीति पर लगाए गंभीर आरोप

भिंड [मुकेश मिश्रा ] आटेर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने पत्रकार वार्ता में जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत सचिव पटवारी और शिक्षकों के स्थानांतरण नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए किए गए हैं कटारे यहीं नहीं रुके उन्होंने भिंड कलेक्टर को जिम्मेदार मानते हुए आड़े हाथों लेते हुए उनकी कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाया है उन्होंने कहा कि कलेक्टर सत्ता के दबाव में काम कर रहे हैं जिले में नियमों का खुलेआम माखौल उड़ाया जा रहा है लेकिन कलेक्टर चुप्पी साधे हुए हैं जिले में जनता कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है और हेमंत कटारे चुप बैठे रहे संभव नहीं है जिला पंचायत सी ई ओ, राजस्व, शिक्षा विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार की हद हो गई अब जनता के साथ मिलकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा ।

Leave a comment