- Post by Admin on 11-03-2022 09:36:20pm
भिंड / [मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट] / भारत देश के मध्य प्रदेश राज्य के भिंड जिले में मेहगांव क्षेत्र के अंतर्गत दंदरौआ धाम में प्रसिद्ध भगवान श्री हनुमान जी का मंदिर स्थित है इस जगह की प्रसिद्धि पूरे भारतवर्ष में है यहां हनुमान जी महाराज की मूर्ति सखी भेष में विराजमान है जो कालांतर में तत्कालीन महंत को स्वप्न देकर उस स्थान पर प्रकट हुई थी । तत्पश्चात उनकी स्थानीय लोगों द्वारा पूजा अर्चना की जाने लगी स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव के ही एक व्यक्ति की अचानक हालत बिगड़ी और मरणासन्न जैसी हो गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई लकी जब वहां हनुमान जी की सेवा में रत महंत को इसकी जानकारी हुई तो हनुमान जी महाराज की भभूति लेकर उस व्यक्ति के पास पहुंचे जहां वह मर्णाशन्न हालत में पड़ा था । उस व्यक्ति को भभूति जल में घोलकर मुख से पिलाई गई तो, वहां खड़े लोगों ने जो देखा वह किसी चमत्कार से कम नहीं था मर्णाशन हालत में पड़ा व्यक्ति स्वस्थ होकर खड़ा हो गया। उसी दिन से हनुमान जी महाराज को लोग दर्द हरौआ डॉक्टर हनुमान जी महाराज के नाम से लोग जानने लगे ।जो भी दर्शनार्थी अपनी पीड़ा से मुक्ति के लिए भक्ति भाव के साथ दर्शन करने आते हैं उनकी पीड़ा हर ली जाती है दंदरौआ धाम के महंत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री राम दास जी महाराज बताते हैं कि इस प्रकार के लाखों लोगों को छोटी से लेकर बड़ी बीमारी में लाभ मिला है आज पूरे भारतवर्ष से लोग हर जाति धर्म समुदाय से आकर डॉक्टर हनुमान जी के दर्शन कर लाभ प्राप्त करते हैं। उनको प्रसाद के रूप में वितरित की जाने वाली भभूती से भी पीड़ितों को पूरा लाभ मिलता है श्री महंत जी आगे बताते हैं कि जिन मरीजों को इलाज करने से बड़े बड़े डॉक्टर हाथ खड़े कर देते हैं अर्थात इलाज करने से मना कर देते हैं उनको डॉक्टर हनुमान जी महाराज सीघ्र स्वस्थ कर देते हैं । श्री महंत जी आगे बताते हैं कि डॉक्टर हनुमान जी महाराज रोगों को दूर तो करते ही हैं धन धान्य के साथ-साथ भक्तों की सारी मनोकामना पूर्ण करते हैं जो लोग हनुमान जी महाराज की शरण में आकर विधि विधान के साथ यहां पूजा अर्चना करते हैं उन्हें पहले दिन से ही लाभ मिलना प्रारंभ हो जाता है दंदरौआ धाम में गौशाला, संस्कृत विद्यालय एवं बाहर से आने वाले भक्तों के लिए निशुल्क ठहरने व भंडारे में भोजन की व्यवस्था निरंतर चलती रहती है ।

