सोना-चांदी या रुपए नहीं राजस्थान में हो गई 50 गधों की चोरी, पुलिस कर रही तलाश

दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपए की चोरी तथा घरों में सेंधमारी कर माल उड़ाने से जुड़ी खबरें तो आपने पढ़ी होंगी, लेकिन रविवार को बीकानेर जिले के महाजन थाना क्षेत्र में गधों (गदर्भ) के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। इस तरह का यह अपने आप में अनूठा मामला है। इससे स्पष्ट है कि कहने को भले ही गधों की कोई उपयोगिता न हो लेकिन चोरों ने उनका चुरा कर खुद के लिए लाखों रुपए बटोरे हैं। परिवादी संतराम पुत्र जैसाराम ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पिछले एक माह में उसके गांव से आरोपी साहबराम, धानूराम, विनोद, भागीरथ तथा कृष्ण चौधरी ने करीब पचास गधों को चुरा लिया। महाजन थाने के मजीद खां ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment