अच्छी पहल:-  योग शिक्षक व चिकित्सक होम आइसोलेटेड मरीजों का करेंगे इलाज

भिंड / (मुकेश मिश्रा ) / भिंड जिले के खेल अधिकारी श्री जीवन सिंह जादौन द्वारा बताया गया है कि भिंड जिले में ऐसे covid मरीज जो होम आइसोलेशन में हैं उन मरीजों के स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने हेतु जल्दी स्वास्थ्य होने हेतु कलेक्टर श्री सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज सिंह जिला भिंड के निर्देशन में एक "covid" नाम से होम आइसोलेटेड covid मरीजों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमें प्रतिदिन सायंकाल 5:00 बजे से 6:00 बजे तक जूम ऐप के माध्यम से वर्चुअल मीटिंग आयोजित की जाती है इस मीटिंग में होम आइसोलेटेड covid मरीजो को चिकित्सक एवं योग प्रशिक्षित शिक्षकों को जोड़ा जाता है यदि किसी मरीज को कोई समस्या है तो वह अपनी समस्या बताता है जिसका समाधान चिकित्सक एवं योग शिक्षक द्वारा बताया जाता है वर्चुअल मीटिंग में योग्य प्रशिक्षित योग शिक्षक द्वारा योग प्राणायाम आसन आदि का लाइव प्रसारण एवं वीडियो प्रतिदिन covid मरीजों को दिखाया जाता है साथ ही ब्रीथिंग एक्सरसाइज भी बताई जाती है जिससे मरीज का ऑक्सीजन लेवल सही बना रहे योग शिक्षक द्वारा प्रतिदिन योग प्राणायाम आसन आदि को करने हेतु प्रेरित किया जाता है उक्त वर्चुअल मीटिंग से होम आइसोलेटेड मरीजों को काफी स्वास्थ्य लाभ भी मिल रहा है ।

Leave a comment