लड़कियों के मोबाइल नंबर के साथ चल रहा यूपी में गोरखधंधा

आपको यह सुनकर हैरानी होगी कि यूपी में मोबाइल रिचार्ज की दुकानों पर किस तरह का गोरखधंधा चल रहा है। यहां रिचार्ज की दुकानों पर लड़कियों के मोबाइल नंबर बेचे जा रहे हैं। इसके लिए दुकानदार 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक वसूल रहे हैं। जी हां, ये सच है। दरअसल ये गोरखधंधा उत्तर प्रदेश के कई शहरों में धड़ल्ले से चल रहा है। यहां साधारण लुक वाली लड़की का मोबाइल नंबर महज 50 रुपए में मिल रहा है और जबकि लड़की खूबसूरत हो तो उसका मोबाइल नंबर 500 रुपए में मिल रहे हैं। ये सारे गोरखधंधे मोबाइल रिचार्ज की दुकानों पर बेचे जा रहे है।

Leave a comment