- Post by Admin on 08-10-2024 03:16:46pm
भिंड मध्यप्रदेश (मुकेश मिश्रा)/मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस भिंड ने बड़ी माता मंदिर भवानीपुरा वार्ड नं 26 में उपवास एवं कन्या पूजन के कार्यक्रम का आयोजन किया उक्त कार्यक्रम में उपवास के साथ 51 कन्याओं का पूजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने कहा की वर्तमान में मध्य प्रदेश में बालिकाओं पर अत्याचार में लगातार बढ़ोतरी हो रही है बालिकाओं पर हो रही अत्याचार को भाजपा सरकार रोकने में विफल है पिछले कुछ दिनों में भोपाल में चार मुरैना जिले की अंबाह तहसील के किचोल गांव में एक और भिंड जिले की लहार तहसील के जखोली गांव में बालिकाओं पर लगातार अत्याचार हुए हैं इसी को लेकर आज उपवास और कन्या पूजन के माध्यम से बालिकाओं पर हुए अत्याचार का विरोध एवं उन्हें सुरक्षा मिले इस हेतु समाज को जागृत करने का प्रयास किया गया है इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेखा भदोरिया कमलेश पिंकी जाटव रामरतन यादव प्रमोद पांडे बलराम जाटव कमलेश जाटव हिम्मत सिंह हरिऔध वकील खान पिंटू शर्मा मोहम्मद इरफान गामू संजीव बरुआ आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे

