भूता उधोग एवं व्यापारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने
- Post by Admin on 04-03-2022 09:40:18pm
भूता उधोग एवं व्यापारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने। भिण्ड- मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर, समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जेपी धनोपिया, पूर्व विधायक हेमंत कटारे,जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह की सहमति से कांग्रेस उधोग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अजय चौरड़िया ने भिण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय भूता को उधोग एवं व्यापार कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री भूता ने अपनी नियुक्ति पर जिले एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरकर जिले के व्यापारी की समस्याओं को हल करने के लिए तत्तपर रहूँगा और पार्टी से व्यापारियों को जोड़ने का कार्य करूँगा।

