भारत में सात से पंद्रह दिनों में covid सुनामी!

नई दिल्ली [ मुकेश मिश्रा की कलम से ] / भारत देश पर 7 महीने बाद कोविड के नए वेरिएंट ओमी क्रोन के संक्रमण का खतरा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है चिंतित होना लाजिमी है एक्सपर्ट की रिपोर्ट हमें बताती है कि कोबिड के अन्य वैरीअंट की तुलना में ऑमिक्रॉम के संक्रमण की दर कई गुना अधिक है भारत की आबादी के मद्देनजर संक्रमण दर और बढ़ने की आशंका है ऐसे में पूर्व से स्वास्थ्य महकमा में की गई तैयारी धराशाई होने की चिंता देश के विभिन्न प्रांतों की सरकारों को सता रही है ऐसे में दिल्ली अकेले में 71000 से अधिक जांच करने पर संक्रमण दर 1.29 फ़ीसदी तक पहुंच चुकी है हम कह सकते हैं कि संक्रमण दर् अब दुगनी होती जा रही है दिल्ली में 2191 संक्रमित सक्रिय मरीजों का आंकड़ा पार कर गया है जो 4 दिन पूर्व 1000 से कम थी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 1068 मरीज घर पर ही इलाज ले रहे हैं वहीं 262 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है इनमें से 34मरीजों को आईसीयू में इलाज चल रहा है जो वेंटिलेटर सपोर्ट है वही महाराष्ट्र प्रदेश की बात करें तो वहां के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि संक्रमित मरीजों की संख्या प्रतिदिन 5 गुना बढ़ रही है रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में संक्रमण दर 4.1 प्रतिशत तक बढ़ गई है जबकि दिल्ली में 38 नमूनों में ऑमिक्रोम संक्रमण पाया गया है कि बाहर से आने वाले लोगों में उनके संक्रमित मरीज अधिक मिले हैं । विश्व स्वास्थ संगठन में omicron लेकर भारत को चेताया है कि omicrom संक्रमण के लक्षण कम जरूर है लेकिन जोखिम पूरा है यदि इसी दर से संक्रमण बढ़ता रहा तो अगले 7 से 15 दिन में सुनामी देखने को मिल सकती है ! इसलिए सरकार के साथ-साथ आम जनों को भी सावधान रहने की आवश्यकता है और covid के सभी जरूरी नियमों का पालन करते हुए जिंदगी को आगे बढ़ाएं । ऑमिक्रोम के चलते देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनवरी के पहले सप्ताह में होने वाली यू ए ई यात्रा को स्थगित कर दिया है देशवासियों को सरकार की गाइड लाइन के अनुसार वैक्सीन का बूस्टर डोज लगवाना चाहिए एक्सपर्ट का मानना है कि omicrom के खिलाफ काफी प्रभावी है हालांकि दक्षिण अफ्रीका से राहत भरी खबर आ रही है कि जितनी तेजी से omicron बड़ा था उसी दर से कम भी हो रहा है अब तक 40% मामले घटे हैं ।

Leave a comment