राज्यमंत्री भदौरिया ने नमो उपवन के तहत वृक्षारोपण किया
- Post by Admin on 17-09-2021 07:03:30pm
भिंड [ मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट ] प्रदेश सरकार में नगरिय प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया ने भिंड शहर के शासकीय माध्यमिक विद्यालय के बुनियादी परिसर एवं एम जे एस महाविद्यालय के पास नमो बन के तहत वृक्षारोपण कर उसमे जलदान भी दिया और उन्होंने पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक भी किया और वहीं उनके आवाहन पर एम पी डी सी कंपनी ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर 1000 पौधे लगाने का संकल्प लिया | इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू, मंडल अध्यक्ष अमित जैन शेरू पचौरी प्रमुख रूप से उपस्थित थे |
