कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कोरोना के खिलाप जंग में व्यापारियों से सहयोग करने की अपील

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने भिण्ड शहर का किया भ्रमण मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु किया प्रेरित भिण्ड 08 अप्रैल 2021/कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने परेड चौराहा, सब्जी मण्डी रोड, अम्बेडकर मार्केट एवं पुस्तक बाजार का भ्रमण किया। कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने भिण्ड शहर का भ्रमण कर लोगों को मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने बिना मास्क के घूम रहे व्यक्तियों का चालान किया एवं जो व्यक्ति सोशल डेस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे उनका भी चालान किया। भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे, एसडीएम भिण्ड-अटेर श्री उदयसिंह सिकरवार, सीएसपी श्री आनंद राय, आरआई श्रीमती रजनी गुर्जर, तहसीलदार श्री प्रमोद गर्ग, जिला आबकारी अधिकारी श्री रामकुमार तिवारी सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a comment